फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर, त्योहारों के लिए पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया। डीआईजी ने त्योहारों को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग और नियमित पैदल गश्त के जरिये जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीआईजी ने चल रहे अभियानों-ऑपरेशन क्लीन, पटाखा दुकान व भंडारण सत्यापन, गो-तस्करी रोकथाम, शस्त्र कारतूस सत्यापन और लंबित अभियोगों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण और टॉप अपराधियों पर विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में महिला अपराधों व एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने, पीआरवी-112 की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, सी-प्लान और त्रिनेत्र 2.0 ऐप पर डेटा अपडेट कराने और सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया गया। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए डीआईजी ने रात्रिकालीन गश्त, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और अफवाहों पर तुरंत रोकथाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें