फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, आज मनाएंगे चेतावनी दिवस

Fri, 27 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने कहा कि आंदोलन के तहत 27 जून का प्रदेश व्यापी चेतावनी दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगमों में पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन की ओर से लागू की जा रही आपातकाल जैसी परिस्थितियों में तत्काल मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि ऊर्जा निगमों की औद्योगिक शांति न भंग हो और इस भीषण गर्मी में प्रदेश की बिजली व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए।
उन्होंने कहा कि कहा कि विगत सात माह से बिजलीकर्मी आंदोलन के साथ-साथ बिजली व्यवस्था सामान्य बनाए हुए हैं। पॉवर काॅरपोरेशन का एक-एक कर्मचारी जेल जाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाईयां वापस नहीं लेते तो बिजलीकर्मी असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा और जेल भरो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें