फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना सूचना फेशियल अटेंडेंस बंद होने से विद्युत कर्मियों में रोष

Sun, 07 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। दो दिनों से विद्युत उप केंद्रों पर कार्यरत संविदा व ठेका कर्मचारियों का फेशियल अटेंडेंस बंद हो गया है। बिना कोई नोटिस व मौखिक सूचना के हाजिरी बंद होने से विद्युत कर्मियों में भविष्य को लेकर चिंता के साथ रोष है। कर्मियों ने संगठन के अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय की अगुवाई में अधिषासी अभियंता सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराते हुए समाधान किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


भेजे पत्र में कहा है कि ग्लोटेक क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के अधीन विभिन्न उप केंद्र पर संविदा और ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। पांच दिसंबर से फेशियल अटेंडेंस नहीं लग रहा है। फेशियल अटेंडेंस पर रोक लगा दिया गया है। जबकि किसी भी संविदा कर्मी को विभाग द्वारा सूचना या नोटिस नहीं दिया गया है। संविदा कर्मी विगत 10 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं। फेशियल अटेंडेंस बंद किए जाने से कर्मियों में भविष्य को लेकर असुरक्षा का माहौल है।
संघ के अध्यक्ष ने अधिकारियों को पत्र भेज कर तीन दिवस में समस्या का समाधान करते हुए मामले में पूरी जानकारी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। फेशियल अटेंडेंस नहीं शुरू कराया गया तो धरना व प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें