बस्ती। 132 केवी उपकेंद्र गिदही से पोषित बड़ेवन 33 केवी लाइन की रविवार को दिन भर मरम्मत हुई। लगभग आठ किमी की दूरी लाइन के किनारे छाएदार पेड़ों की टहनियों की कटिंग कराई गई। लाइन ट्रिपिंग रोकने के लिए सुरक्षा के अन्य उपाय भी किए गए। बड़ेवन क्षेत्र में दिन में चार घंटे तक बिजली बाधित रही।
दुर्गा पूजा बीतने के बाद निगम ने लाइन मरम्मत, सुरक्षा, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। 11 बजे गिदही बिजली घर से शट डाउन लिया गया। दोपहर 3 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बड़ेवन उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। पुराने इंसुलेटर, क्रॉस आर्म, जंपर, जर्जर तार आदि भी बदले गए हैं। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभम पांडेय ने बताया कि मरम्मत कार्य से उपभोक्ताओं को थोड़ी बहुत परेशानी हुई है। लेकिन, इससे लोकल फाल्ट की समस्या कम हो जाएगी। संवाद