रमेश्वरपुरी में सफाई करते क्लब के लोग
- फोटो : संवाद
बस्ती। बस्ती विकास समिति और नगर पालिका के संयुक्त में रविवार को रमेश्वरपुरी में सफाई अभियान चलाया गया। संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छ बस्ती सुंदर बस्ती अभियान जनजागरूकता अभियान है। इसके माध्यम से स्वच्छता के साथ साथ लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास है। उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पवन वर्मा, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभाष शुक्ला, भावेश पांडेय, सत्येंद्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, विनय कुमार राजपूत, अखिलेश त्रिपाठी, पार्थ श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद