फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौ घंटे ठप रही बिजली, आधा शहर गर्मी से बिलबिलाया

Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बार-बार शटडाउन के नाम पर की जा रही कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। शनिवार रात और रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक नौ घंटे हुई कटौती से आधा शहर बिलबिला उठा। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। पसीने से तरबतर आक्रोशित उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचकर हो-हल्ला करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन

रात में 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे तक आवास विकास फीडर की बिजली गुल रही। लोगों को रतजगा करना पड़ा। अगले दिन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक छह घंटे कटौती हुई। बताया गया कि सात बजे से 10 बजे तक ही 33 केवी लाइन में मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था लेकिन छह बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। लोगों ने बताया कि आए दिन इस कटौती से दिन का चैन और रात का सुकून छिन सा गया है। सुबह स्नान-ध्यान और भोजन पकाने समेत अन्य समस्याएं हुई। पानी नहीं मिला तो लोग इधर-उधर हैंडपंप खोजते दिखे। वहीं, आपूर्ति तय समय पर बहाल न होने पर लोग गांधीनगर उपकेंद्र अमहट पर पहुंचकर घेराव किया। हो-हल्ला के बाद 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान पूरा गांधीनगर क्षेत्र प्रभावित रहा। जेई अमहट ने बताया कि शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था, समय अधिक लग जाने से समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें