फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुर्दा फीडर के 60 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 20 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह फॉल्ट से हरदी उपकेंद्र के कुर्दा फीडर के लगभग 60 गांवों में 15 घंटे बिजली बाधित रही। लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




हरदी उपकेंद्र के कुर्दा फीडर की सप्लाई में फाल्ट से बृहस्पतिवार रात लगभग 2 बजे से बजे शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। बताया जा रहा है कि हर्रैया से पावर हाउस को आपूर्ति की जाने वाली 33 केवी की मेन सप्लाई में पहले कुछ समस्या हुई। उसके बाद बारिश से कई जगह फाल्ट आ गया। सुजिया गांव के पास तार गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। रात के समय में फाल्ट ठीक न होने से पूरी रात बिजली नहीं आई।
सुबह बिजली विभाग की ओर से फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। फाल्ट ठीक करने में पूरा दिन लग गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार शाम पांच बजे के बाद किसी तरह से फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। बिजली बाधित होने से करीब 15 घंटे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत घरों में छोटे बच्चों को हुई। मोबाइल चार्ज न होने से अधिकांश लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया था। घरों में लगे इनवर्टर बंद हो गए। बिजली न मिलने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई और पूरे दिन गांव के लोग विभाग को कोसते रहे।
विज्ञापन


-

बारिश की वजह से कुछ जगह फाल्ट की समस्या हो गई और सुजिया गांव के पास तार गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कुर्दा फीडर की बिजली सप्लाई करीब 15 घंटे के लिए बाधित रही। कर्मचारियों के अभाव में फाल्ट को ठीक करने में काफी समय लग गया। -पतिराम, अवर अभियंता, हरदी पाॅवर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें