विक्रमजोत। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत पर सोमवार को तकनीकी कार्य के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर में अर्थिंग का काम कराने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
इससे घरेलू कामकाज, दुकानों और बिजली पर निर्भर अन्य कार्यों पर असर पड़ा। उपभोक्ताओं को पानी समेत रोजमर्रा के जरूरी काम निपटाने में परेशानी हुई।
बिजली बंद होने से उपभोक्ता लंबे समय तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। अवर अभियंता भूपेंद्र यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की अर्थिंग का कार्य कराया जा रहा है।
तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद सोमवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है।