फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही लड़खड़ा गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही लड़खड़ा गई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बस्ती। हल्की बारिश के कारण शुक्रवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिन में तीन बजे से लड़खड़ा गई। शहर में कई जगहों पर लोकल फाल्ट की समस्याएं आ गईं। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई। दिन में करीब तीन बजे के बाद हल्की बारिश की शुरूआत हुई, जो पांच बजे तक जारी रही। बारिश के समय चली हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शाम से शुरू हुई बिजली की लुकाछुपी देर रात तक चलती रही। एसडीओ प्रथम राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि बारिश में हथियागढ़ और दक्षिण दरवाजा फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर शाम करीब 6.15 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हवा के कारण लोकल फाल्ट की समस्याएं आ रही हैं, जिसे लाइनमैनों के माध्यम से ठीक कराया जा रहा है। अमहट के अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि करीब चार बजे कचहरी फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई। पानी के कारण कई इंसुलेटर खराब हो गए हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। खबर लिखी जाने तक समस्या निस्तारित नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें