फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 16 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 16 और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले में अब तक 5273 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। उनमें से 5120 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 54 केस एक्टिव हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 478 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 12 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें सदर क्षेत्र में सात, हर्रैंया में तीन तथा भानपुर और रुधौली में एक-एक स्थल कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक जिले में 300090 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उनमें से 299962 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 294339 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें