बभनान। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी योजना शुरू की है। बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक तीन चरणों में लागू रहेगी। योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज में सौ प्रतिशत तक की छूट और मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को बभनान उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकिशोर सिंह ने कर्मचारियों के साथ बाजार का भ्रमण कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया और योजना के बारे में जानकारी दी। योजना के दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ता और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। इस मौके पर लाइनमैन डब्लू सिंह, हनुमान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।