बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सगरा गांव में जमीन की मेड़ काटने व कब्जे के विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पहले पक्ष के शिव बचन (45) की तहरीर पर स्वयबर, जितेंद्र, रामजीत, इन्द्रजीत, लोरिक और सिद्धार्थ के खिलाफ तो दूसरे पक्ष के रामजीत की तहरीर पर राम मुनीस, सतेन्द्र, अजय, विजय, शिव बचन सहित अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है। संवाद