फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सुकून, ग्रामीणों की नींद छिनी

विज्ञापन
दुबौलिया उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती/दुबौलिया। ढेबरी की जगह हर घर के लिए रोशनी की व्यवस्था करने में सरकार तो लगी है लेकिन कर्मचारी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। शहर में लोकल फॉल्ट के अलावा कटौती से मुक्ति है तो देहात क्षेत्र में फॉल्ट न बनना बड़ी मुसीबत बन चुकी है। 
विज्ञापन

 शहर के कटरा मोहल्ले में लगातार लो वोल्टेज मिल रहा है। इसी तरह मड़वा नगर क्षेत्र भी लो वोल्टेज से प्रभावित है। शाम के समय में पंखे रेंगते नजर आते हैं। इन क्षेत्रों में तो 100 मीटर तक केबिल से आपूर्ति दी गई है। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया। इससे लगभग 275 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले 48 घंटे से पूरे क्षेत्र में उपकरण शोपीस बन गए हैं। इससे गुस्साए उपभोक्ता बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उपकेंद्र पहुंच घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी राजवंत सिंह, आरडी मिश्रा, विजय यादव, चंदूलाल, आरसी त्यागी, विजय कुमार, जितेंद्र, राजन सिंह, ओम प्रकाश अनिल आदि का आरोप है कि बिजली सप्लाई नहीं मिलने से दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारी अभी तक उपकेंद्र नहीं पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो मजबूरन बड़ा आंदोलन होगा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की मनमानी से लोग त्रस्त हो गए हैं। दिन में चंद घंटों की आपूर्ति तो रात में न के बराबर बिजली मिल रही है। 

रेहरवा में 20 दिन पहले जला ट्रांसफॉर्मर 
महराजगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के रेहरवा गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से कई घरों की बिजली गुल है। 20 दिन बाद भी निगम के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है। गांव में आपूर्ति हर्रैया उपकेंद्र से होती है। यहां के काली मंदिर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 20 दिनों से जला है। लोगों ने शिकायत भी विभाग में की है। उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महेश कुमार, राजमणि चौधरी, राजेश कुमार यादव, राम शंकर, बाबूलाल ने बताया कि खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए अधिकारियों से कई बार बात की गई कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक साल में चौथा ट्रांसफॉर्मर जला है। हर्रैया उपकेंद्र के अवर अभियंता विक्रांत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। वहां कनेक्शन का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल रहा है। जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें