फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार गिरने से हाइवे हुआ जाम सकास का

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईटेंशन तार टूट कर गिरने पर लोगो ने टायर डालकर रास्ता - फोटो : BASTI
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार गिरने से हाइवे हुआ जाम
विज्ञापन

बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के समीप एनएच 28 पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एचटी लाइन का तार ओवर हाइट वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 9.30 बजे सामान्य रूप से हाईवे पर आवागमन जारी था। इसी बीच एक ओवर हाईट वाहन के चलते सड़क के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिर गया। यह देख कुछ युवकों ने करीब स्थित एक पंचर की दुकान से टायर उठाकर सड़क पर रख दिया। स्वयं खड़े होकर लोगों को आगाह करने लगे। इस बीच हाईवे तकरीबन एक घंटे तक जाम रहा। हर कोई एक दूसरे से घटना की जानकारी लेता नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाइन मैन को बुलवाकर तार को किनारे कराया। तब जाकर कहीं आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें