गर्मी शुरू होते ही शुरू हुई बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान
- पुराने व जर्जर हो चुके तार नहीं सह पा रहे बिजली का भार
- कोरोना, नवरात्रि और रमजान का महीना होने से बढ़ी मुश्किलें
- शाम छह से 10 बजे तक खूब हो रही है कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। जिससे व्रतियों और रोजेदारों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। तापमान बढ़ते ही उपभोक्ताओं की मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है।
गर्मी में लोड बढ़ने पर लोकल फाल्ट की समस्या आम हो गई है। आपूर्ति बाधित होने पर जिम्मेदार लोकल फाल्ट कहकर किनारा कर ले रहे हैं। लाचार उपभोक्ता उपकेंद्र को फोन करके आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगा रहे हैं। कोरोना, नवरात्रि व रमजान का महीना होने के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। ऐसे में लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है।
--------
शाम छह बजे से शुरू होता है खेल
बिजली की लुका छुपी का खेल शाम छह बजे से शुरू होता है जो रात 10 बजे तक अनवरत जारी रहता है। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि कटौती की अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा है तो लाइनों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।