20 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के मतदान पांच को
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में 23 पदों के सापेक्ष कुल 30 नामांकन हुए। शुक्रवार को जांच में सभी सही मिले। 20 पदों पर एक-एक प्रत्याशी होेने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
चुनाव अधिकारी मोती चंद्र पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव पांच अक्तूबर को होगा। इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम भी घोषित किया जाएगा। उपाध्यक्ष के पांचों पदों, संयुक्त मंत्री के तीन पदों, कार्यकारिणी के 12 पदों पर एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन करीब तय है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दूबे, गोपाल चंद्र पांडेय व रामसुरेश वर्मा ,महामंत्री पद पर अजय कुमार पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ला, मीना सिंह, शिव नरायन पांडेय व राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल दत्त चतुर्वेदी व पवन सुत ओझा चुनाव मैदान में हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदीश पांडेय ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे आचार संहिता का पालन करें।