बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 18 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
हालांकि पिछले तीन दिनों से कोई मौत संक्रमण के चलते नहीं हुई है, मगर इस नए केस आने के बाद अब संख्या 3403 हो गई है। संक्रमण के चलते अब तक 69 काल के गाल में समा चुके हैं।
विभिन्न अस्पतालों में सक्रंमण से भर्ती 58 की तीसरी रिपोर्ट शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दे दिया। इसके बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 2972 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिले में अब कुल 362 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले से अब तक 109195 संदिग्ध लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है।