फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा बाजार में शनिवार रात 9:30 बजे सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल 78 वर्षीय वृद्ध की रविवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय बाजार निवासी भोला प्रसाद कसौधन दूसरी तरफ से घर आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक की चपेट में आकर गिर गए थे। परिवार के लोग उन्हें पीएचसी सल्टौआ ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें रात में ही जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। सुबह हालत गंभीर होने के बाद वहां से लखनऊ रेफर किए गए। रविवार रात करीब 11:30 बजे मौत हो गई। बाइक चला रहे विशाल निवासी बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद भी घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें