फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे फाटक खराब, क्रॉसिंग पर लगा जाम

Thu, 12 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर लगा बैरियर अचानक खराब होने के कारण बुधवार को दोपहर करीब दो बजे जाम लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद अचानक फाटक पर लगा ऑटोमेटिक बैरियर खराब हो गया। इससे स्लाइडिंग बैरियर लगाकर ट्रेनोंं का संचालन किया गया, मगर सड़क के दोनों तरफ काफी देर तक लोगों को खड़ा रहना पड़ा। इससे लंबा जाम लग गया। रेलवे के मैकेनिक ने बैरियर की मरम्मत की, तब जाकर सड़क पर खड़े वाहन गंतव्य रवाना हो पाए। क्षेत्र के राम बहादुर चौधरी, गनीराम चौधरी, राकेश राजभर, राम प्रताप चौधरी आदि ने बताया कि बार-बार बैरियर खराब होने से समस्या बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें