फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। सड़क हादसे में घायल कलवारी थाना क्षेत्र के सर्रैया बुजुर्ग गांव के रहने वाले संतराम (70) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम संतराम कुसौरा बाजार आए थे। सामान की खरीदारी के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित शिव चौराहे के पास वह एक बाइक की चपेट में आ गए। बाइक की ठोकर से संतराम और बाइक चालक और उस पर बैठे एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कलवरी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पंहुचाया। यहां चिकित्सकों ने संतराम की हालत गंभीर देख ओपेक चिकित्सालय कैली के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात संतराम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें