बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के करमी बुजुर्ग गांव में अलाव तापते समय झुलसे बुजुर्ग की बुधवार की सुबह मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।
करमी बुजुर्ग निवासी आस मोहम्मद उर्फ गांधी (70) रविवार को अपने दरवाजे पर अलाव सेंक रहे थे। बेटे वसी उल्लाह ने बताया कि पिता पीछे घूमकर अलाव सेंकने लगे तभी लुंगी में आग पकड़ लिया। घर की महिलाओं ने किसी तरह आग को बुझाया। इलाज के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए, मंगलवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। संवाद