छावनी। थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। हादसा सोमवार की शाम प्रतापगढ़ कला गांव में हुआ है। किसान के जांघ में सांड़ का सींग घुस गया। परिजन घायल बुजुर्ग को सीएचसी हर्रैया ले गए।
प्रतापगढ़ कला निवासी किसान चंद्रवली मिश्र (70) सांड़ के हमले से घायल हो गए। वह शाम गेहूं की फसल की रखवाली करने सिवान में गए थे। खेत से सांड़ को खदेड़ने के दौरान उसने हमला कर दिया गुहार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने सांड़ को भगाकर किसान की जान बचाई। संवाद