सुलझा आठ वर्ष का पुल निर्माण विवाद
बस्ती। वर्ष 2013-14 से काली नदी पर निर्माणाधीन पुल का विवाद डीएम सौम्या अग्रवाल व डीएम अयोध्या अनुज झा के प्रयास से सुलझ गया। दो-तीन दिन के भीतर इस पुल के एप्रोच का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बस्ती की ओर माझा किता अव्वल में पुल का एप्रोच बन गया है, परंतु नदी के उस पार अयोध्या में माझा काजीपुर विश्वा तथा रामपुर पोवारी गांव के ग्रामीणों के विरोध किए जाने के कारण अप्रोच नहीं बन पा रहा था। हालांकि नदी के उस तरफ भी जिले की ही है। ग्रामीणों के विरोध के कारण आठ साल से अप्रोच नहीं बन पा रहा था।
दोनों जिलों के डीएम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, तथा शैलेश पांडेय, एसडीएम हरैया सुखबीर सिंह, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, सीओ हरैया के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया तथा पुल बन जाने से उनके फायदों की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों के बातों को सुना एवं पुल बन जाने को सहमत हो गए हैं।