फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ ट्रेनें रहीं लेट, 11 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए 17 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को स्टेशन से गुजरने वाली आठ ट्रेनें दो से 11 घंटे तक देरी से पहुंचीं या रवाना हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्पेशल ट्रेनों के संचालन से सीटों की उपलब्धता में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को 01079 गोरखपुर स्पेशल 11 घंटे की देरी से चली। वहीं, 01415 गोरखपुर-हड़पसर स्पेशल और 22538 कुशीनगर सुपरफास्ट छह-छह घंटे लेट रहीं। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल चार घंटे, 05575 आनंद विहार स्पेशल और 01416 हड़पसर स्पेशल तीन-तीन घंटे की देरी से चलीं। इसके अलावा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन दो-दो घंटे लेट रहीं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से सीटों की उपलब्धता में सुधार हुआ है। दूसरे मंडलों में मेंटेनेंस कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। इस समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
यात्रियों का कहना है कि, त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इससे यात्रियों को सीट मिलने में पहले के मुकाबले राहत मिली है लेकिन ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण उनकी परेशानी बनी हुई है। कहा कि यदि समय से ट्रेनें चलें तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें