मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पड़िया चौराहे पर सोमवार की देर शाम सवारियों से भरी एक ऑटो बाइक में टक्कर मारकर सड़क पर ही पलट गई। जिससे ऑटो और बाइक में सवार आठ लोग घायल हो गए।
रुधौली थाना क्षेत्र के गोभीगंज गांव निवासी गोविंद पुत्र रामजी, महेंद्र पुत्र दयाराम व घनश्याम पुत्र बेचई एक ही बाइक पर सवार होकर रुधौली की तरफ जा रहे थे। अभी ये पड़िया चौराहे पर अपनी बाइक को धीमा किया तभी पीछे से आ रही सवारियों से भारी ऑटो बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। ऑटो चालक मस्तराम चौधरी पुत्र सूर्यराम ग्राम बंडा थाना बनकटी, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा निवासिनी सादिया (24) व इसके दो बच्चे अनस (4) और आयशा (6 माह) तथा एक नाम पता अज्ञात महिला ऑटो में दबकर घायल हो गई। संवाद