फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ चिकित्सक और 22 पैरा मेडिकल स्टॉफ मिले

Mon, 11 Mar 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी और सीएचसी पर खाली हैं 25 चिकित्सकों के पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने यहां आठ चिकित्सकों पर 22 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती कर दी है। इन चिकित्सकों को सीएचसी व पीएचसी पर भेजा जाएगा।

सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सीएमओ ने शासन से चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ की मांग की थी। इस पर शासन ने आठ संविदा चिकित्सकों व 22 पैरा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति करते हुए उन्हें सीएमओ के अधीन भेजा है। पैरा मेडिकल स्टॉफ में संविदा स्टाफ नर्स व एएनएम की तैनाती की गई है। बता दें कि जिले में 25 चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि शासन से चिकित्सक व पैरा मेडिकल कर्मियों की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष आठ चिकित्सक मिले हैं। इनकी तैनाती सोमवार तक सभी रिक्त स्थानों पर कर दी जाएगी। जहां केवल एक चिकित्सक व्यवस्था देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें