संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगातार दूसरे दिन भी कोहरे का जबरदस्त असर देखा गया। सोमवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद बादलों के चकत्ते बनते-बिगड़ते रहे। रविवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हल्के बादल मंगलवार को भी बने रह सकते हैं। मगरए तापमान में खास फर्क आने की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। सामान्य गति से पश्चिमी हवा चलती रहेगी। अनुमान है कि अगले हफ्ते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।