फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए करें प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। बीआरसी पुर्सिया परिसर में बृहस्पतिवार को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसी क्रम में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आनंदकर पांडेय ने प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी में मासिक प्रगति समीक्षा भी की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक को दीक्षा एप डाउनलोड कर कराएं। अभिभावकों को भी दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला में दीक्षा एप डाउनलोड, मध्याह्न भोजन की धनराशि बच्चों के खाते में भेजने, पोषण वाटिका, रीडिंग कार्नर, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, टीचिंग प्लान, शिक्षा चौपाल आदि के बारे में जानकारी दी गई। एडी बेसिक ने ड्रेस वितरण, मॉडल स्कूल, दीक्षा ऐप के संचालन, आनलाइन कक्षाएं चलाना, आधारशिला व शिक्षण संग्रह आदि पर विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर बीएसए जगदीश शुक्ला, बीईओ प्रीती शुक्ला, रमाकांत सिंह, अशोक यादव, रूकनुद्दीन, अभिषेक उपाध्याय, अमिता कन्नौजिया, सुधा द्विवेदी, नीलम, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें