फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्ग दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार की मौत, चालक गंभीर

Sun, 23 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। मेंहदावल मार्ग पर पांडेय पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक ई-रिक्शा सवार की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे बाघ नगर की तरफ जा रहा ई-रिक्शा अचानक बेकाबू अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हडिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक धनीराज निवासी कटरा पानी टंकी कोतवाली बस्ती तथा सवार लवकुश निवासी खरदेउरा थाना रुधौली को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक धनीराज का उपचार जारी है। एसएचओ जयदीप दुबे ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें