बस्ती। सीटू के सहयोग से गठित ई-रिक्शा संचालक यूनियन के संयोजन समिति की बैठक रविवार को न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 25 सितंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही सांगठनिक और अन्य समस्याओं को लेकर इसी दिन मांगपत्र देने पर चर्चा हुई।
संगठन से जुड़े नवनीत यादव ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था, किराये के पुनरीक्षण, ई-रिक्शा संचालकों की ट्रैफिक और पुलिस विभाग के जिम्मेदारों के साथ वर्कशॉप आयोजित करने, चालकों के आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता सुनिश्चित करने की मांग पर भी चर्चा हुई। कामरेड केके तिवारी ने ई-रिक्शा चालकों को एकजुट रहने की अपील की।
बैठक में माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि, वसीम अंसारी, शंकर दास, अंजू चौधरी, ओमेंद्र, आशीष सोनी, अशोक कुमार, आदिक आदि मौजूद रहे। संवाद