फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान क्रॉसिंग से टकराया इंजन, फाटक टूटा

Sun, 13 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार की रात 12.55 बजे शंटिग के दौरान मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर कर पांडेय बाजार समपार फाटक से टकरा गया। परिणामस्वरूप समपार फाटक टूट गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद स्थानीय और गोरखपुर से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 9.20 बजे क्रेन से मालगाड़ी के इंजन को ट्रैक पर लाया गया। इससे ट्रेनों के संचालन में कोई बाधा नहीं आई। ट्रेनों को अप ट्रैक से चलाया गया।

सुरक्षा अधिकारी लखनऊ मंडल अनिल कुमार ने बताया कि जूनियर स्केल ऑफिसर को जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे प्रथम दृष्ट्या हादसे की वजह लोको पायलट की लापरवाही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े मालगाड़ी का इंजन काटकर प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी मालगाड़ी में लगाने के लिए भेजा गया। मालगाड़ी के लोको पायलट नागेंद्र सिंह इंजन को शंट करा रहे थे।

इसी बीच इंजन पटरी से उतर गया और पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समपार फाटक से टकरा गया। देर रात में हुए इस हादसे के चलते जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

इसकी सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, आरपीएफ के उपनिरीक्षक भीम सिंह आदि मौके पर पहुंचे।

बाद में एरिया मैनेजर जेपी सिंह, सहायक इंजीनियर विद्युत गोरखपुर, उपमुख्य अभियंता टीडीआर गोरखपुर, चीफ लोको पायलट गोरखपुर, एएमई पावर गोरखपुर सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि यातायात निरीक्षक गोरखपुर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीडब्लयू बस्ती, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन गोरखपुर, लोको निरीक्षक गोरखपुर की रिपोर्ट लखनऊ परिमंडल के डीआरएम, मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें