कप्तानगंज कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से सवाल-जवाब करते डीएम रवीश गुप्ता
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने बुधवार की दोपहर डीएम रवीश गुप्ता पहुंचे।
परिसर में चल रहे भवन निर्माण (छात्रावास) में मानक के विपरीत ईंट का इस्तेमाल होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कार्यदायी संस्था को तलब करते हुए ईंट बदलने के निर्देश दिए।
डीएम कक्षा आठ में टूटा ब्लैक बोर्ड देखकर नाराजगी जताई। बाद में डीएम ने छात्राओं को पढ़ाना शुरू किया। गणित के सवाल पर बच्चे जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने स्कूल की छात्राओं से अंग्रेजी और विज्ञान विषय के सवाल किए। विज्ञान का भी छात्राओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संवाद