फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड के चलते कम पहुंचे मरीज, आयुष डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने किया उपचार

विज्ञापन
पीएचसी सुकरौली पांडेय का निरीक्षण करते डॉ. बृजेश शुक्ला स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में ठंड का असर दिखा। मरीजों की संख्या कम दिखी। हालांकि, जो मरीज उपचार के लिए पहुंचे उनमें ब्लॅड प्रेशर, वायरल और सर्दी-जुकाम की शिकायत अधिक रही। मौके पर मिले डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दी। एलोपैथ चिकित्सकों की कमी के चलते अधिकांश पीएचसी पर आयुष व फार्मासिस्ट ने उपचार किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने पीएचसी मंझरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की संख्या देखी तो सिर्फ 11 मरीज आए थे। बताया कि यहां डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं है, तो फार्मासिस्ट ही जांच किए। इसके बाद सीएमओ पीएचसी बहादुरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की तो पता चला कि 15 मरीज थे। डॉ. कुलदीप चौधरी मरीजों को परामर्श दे रहे थे।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मरीजों को परामर्श दिया। यहां 45 मरीजों की जांच हुई। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 44 मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी भानपुर के अधीन संचालित तीन पीएचसी पर मेला लगा। आयुष चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने निशुल्क परामर्श और दवाएं दी। पीएचसी सगरा में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 32 मरीज की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिश कुमार ने 30 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य दवाएं दी।
पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय कुमार सिंह ने 27 मरीज देखे। फार्मासिस्ट संजय ने दवाएं दी। इसके अलावा अन्य पीएचसी हरदी, कुदरहा, बेलघाट, मुसहा, बेलभरिया, हलुआ बाजार, बभनान, चिलमा आदि पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगा। पीएचसी वाल्टरगंज में 24 मरीजों की जांच हुई। एमओ डॉ. अमित पांडेय ने जांच कर दवाएं दी।
निरीक्षण में सब कुछ मिला ठीक
डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश शुक्ला ने छावनी सहित विभिन्न पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी पर आयोजित सीएम आरोग्य मेले की व्यवस्था को देखा। बताया सभी जगह व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें