फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंज उठा शहर

विज्ञापन
शोभा यात्रा के दौरान पंचप्यारे संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में कंपनीबाग गुरुद्वारे से बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह की गूंज रही। सबसे आगे चल रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। गतका पार्टी के ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कंपनीबाग गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे से शबद कीर्तन के बाद प्रवचन हुआ। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, अंकुर वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू समेत आदि को प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया और गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इसके बाद गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा और माला पहनाकर शोभायात्रा में चल रहे पंज प्यारे का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें