फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी-बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन रहा बाधित

Mon, 12 May 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। तेज आंधी व पानी के चलते रविवार अपराह्न तीन बजे के आसपास बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर आधा दर्जन पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे राहगीरों को दो घंटे जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ग्राम बेलहरा के करीब दोपहर तीन बजे तेज आंधी चली और बारिश होने लगी। आंधी के कारण बेलहरा गांव के पास सड़क के बीच में पेड़ गिर गया। भारी भरकम पेड़ गिर जाने से सड़क के दोनों तरफ ट्रक व चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को दो घंटे जाम का सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर मौके पर वाल्टरगंज पुलिस पहुंची और जेसीबी से पेड़ को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें