फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश से शहर के निचले इलाके में भर गया पानी...सांसत में मोहल्लेवासी

Mon, 11 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बारिश से शहर के निचले इलाके में पानी भर गया है। इससे तस्वीर बदरंग हो गई है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से मोहल्लेवासियों को सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह झमाझम बारिश होने के बाद कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर भी कई जगहों पर जलभराव दिखा। दक्षिण दरवाजा, तुर्कहिया, रमेश्वरपुरी, आवास विकास और बैरिहवा में जलभराव दिखा। बारिश के बाद इन सड़कों और गलियों में कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। रविवार सुबह ही मौसम बदल गया था। पहले हल्की बारिश हुई। उसके थोड़ी देर बार तेज बारिश हुई। सिविल लाइंस में भी बारिश का असर दिखा। लो-लैंड इलाके में पानी भर गया था। इससे परेशानी हुई।
महज 10 से 15 मिनट तक हुई बारिश में कई मोहल्ले, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास, मूड़घाट अंडरपास के पास समेत कुछ गलियों के साथ कई अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य होने से कंपनीबाग पर स्लिप करने से वाहन चालक परेशान रहे। यहां भी जलभराव होने से लोगों को गड्ढे नहीं दिख रहे थे। इसके चलते लोगों को पैदल और वाहनों से आवागमन में परेशानी हुई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद कच्ची सड़कों की भी स्थिति बिगड़ गई है, लेकिन बारिश से किसान खुश दिखे। धान फसल को संजीवनी मिलने से उनके चेहरे पर रौनक थी। किसानों ने बताया कि अब खेती-किसानी में तेजी आएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें