विक्रमजोत। विक्रमजोत विकास क्षेत्र में रविवार की देर रात 11 बजे तेज आंधी और बारिश के चलते 33/11 विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत फूलडीह को हर्रैया से मिलने वाली लाइन ब्रेक डाउन में चली गई।
लाइन ब्रेक डाउन में जाने से उपकेंद्र से होने वाली ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपू्र्ति हो गई। जिसे सोमवार को दिन में 2 बजे हाईटेंशन ठीक कर दिया गया लेकिन कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।
कभी बिजली आ रही थी तो कभी चली जा रही थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को कर्मी सुबह से ही लाइन की मरम्मत में लग गए।
दोपहर दो बजे तक इनकमिंग लाइन बहाल हो पाई। वहीं कोहराये फीडर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देर सायं तक बहाल नहीं हो सकी।
इस संबंध में जेई विद्युत विक्रमजोत सुधीर यादव ने बताया कि बिजली कर्मी लाइन बहाल करने में जुटे हैं। 33 हजार एचटी लाइन बहाल हो गई है। संवाद