फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे के चलते नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल 17, गोरखधाम सुपरफास्ट 10 घंटे रही लेट

Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करती यात्री।
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे के चलते शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल 17 घंटे की देरी से चल रही है। जबकि गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। ठंड के चलते प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन





पूर्वोत्तर रेलवे की अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें अब भी कोहरे की वजह से काफी विलंब से चल रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा है। ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ रहा है। रेलवे समय सारिणी के अनुसार नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन के शुक्रवार रात 11 बजे आने का समय था। लेकिन 17 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शनिवार को शाम चार बजे के बाद स्टेशन पहुंची। इसी तरह गोरखधाम-सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 8:19 बजे पहुंचने का समय निर्धारित था। 10 घंटे विलंब होने से यह ट्रेन शाम छह के बाद स्टेशन आई।
वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:30 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस छह घंटे, शहीद एक्सप्रेस चार घंटे ,मथुरा छपरा एक्सप्रेस चार घंटे, अमृत भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे, नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस एक घंटे और मोरध्वज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4:30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन



प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे बंसी कस्बे के यात्री अब्दुल कयूम और विशंभर प्रसाद ने बताया कि गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करनी है। 10 घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। ठंड के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को स्टेशन पर रात में होती है। यात्रियों ने बताया कि दो माह पहले पैसा खर्च कर रिजर्वेशन कराया जाता है। मगर जब यात्रा करने का समय आता है तब ट्रेन ही धोखा दे जाती है।
...
कोट
जो भी ट्रेन लेट हो रही हैं वह सिर्फ कोहरे के कारण हैं। ठंड को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संचालन की सुगमता को लेकर लगातार रेल पटरियों की निगरानी के साथ गेटमैन को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें