फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चालक को नींद आने से बोलेरो हुई बेकाबू, दो परीक्षार्थी घायल

Thu, 13 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव के बुध बाजार में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे चालक को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। उसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार दो परीक्षार्थी समेत कई लोग चोटिल हो गए। कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने से एक परीक्षार्थी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जबकि दूसरा किसी तरह परीक्षा देने गया। जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के भैंसा राजा निवासी 18 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सुल्ला प्रसाद व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पतिला गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद इरसाद उर्फ चांद बाबू पुत्र मुहम्मद ईदू बुधवार की दोपहर स्कूटी से पंडित जवाहरलाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज आमा में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। साड़ी कल्प गांव के बुध बाजार में सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर खड़ी कार व बाइक को टक्कर मारते हुए स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में अनिल का पैर व इरसाद के एक हाथ में गंभीर चोट आ गई। जबकि सड़क के बगल में अपने बाइक के पास खड़े कप्तानगंज थाना के मदनपुर निवासी वीरेंद्र पांडेय, निगवापुर निवासी विजय मिश्र की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को भी चोटें लगीं। स्कूटी में गाड़ी फंसने के बाद रुकी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी टिनिच विजय कुमार यादव ने बताया की चालक गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह निवासी राम नयन चौधरी अपने भतीजी की शादी में महिलाओं को लेकर जा रहा था। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घायल अनिल कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि चांद परीक्षा देने गया है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें