नगर बाजार(बस्ती)। अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों का डायवर्जन करने की वजह से नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया से आंबेडकरनगर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति है। इससे राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
जाम की वजह से फुटहिया बाईपास से महरीपुर, नगर कुसौरा तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर देर शाम तक यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
मगर, कतार छोटी नहीं हुई। बस्ती शहर में जाने के लिए बाईपास से छोटे वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। छोटे-बड़े वाहनों की संख्या अधिक होने से वाहन मुश्किल से शहर में प्रवेश कर पा रहे हैं। फुटहिया से लेकर महरीपुर तक पिछले दो दिन से सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की कतार लगी है।
इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ट्रक चालकों को इंतजार है कि जब रूट डायवर्जन खुलेगा तब अयोध्या होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे। रूट डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराने के लिए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी व फुटहहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी मौके पर मौजूद हैं।