फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायवर्जन से कम निकलीं सवारियां डिपो पर खड़ी रह गईं रोडवेज बसें

Wed, 26 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज बस्ती डिपो में खड़ी बसें संवाद - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में ध्वजारोहण के चलते जिले में डायवर्जन लागू है। इस वजह से बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। अब परिचालकों को मानदेय में कटौती का डर सता रहा है। ऐसे में 20 फीसदी बसों के पहिए थम गए हैं। कई चालक परिचालक अवकाश पर चले गए हैं। बताया गया कि परिवहन निगम को करीब 10 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन में बस्ती से जाने वाली बसों को छूट तो दी गई थी, लेकिन जगह-जगह जांच आदि के चलते सांसत हुई। मंगलवार को 24 बसें ही रूट पर गईं, शेष बसें सवारी के अभाव में डिपो बेड़े में खड़ी रहीं। बताया गया कि अयोध्या रूट पर सिर्फ 12 बजे भेजी गईं। बताया गया कि रूट डायवर्जन होने से सवारियां भी भ्रम में थी, इससे लोग कम निकले। बताया गया कि कई अनुबंधित बसों का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है।
चालक और परिचालक परेशान दिखे। बताया गया कि करीब 20 फीसदी बसों का संचालन ही नहीं किया जा रहा है। परिचालक और चालकों ने बताया कि रूट डायवर्जन की वजह से यात्री कम मिल रहे हैं। एआरएम बस्ती आयुष भटनागर ने बताया कि कम सवारी होने के चलते संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें