फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशे में धुत युवक ने माता-पिता को पीटा, घायल

Tue, 31 Mar 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर बाजार क्षेत्र के कुसरात गांव का मामला
विज्ञापन

नगर बाजार। क्षेत्र के कुसरात गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर नशे में धुत युवक ने माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता ने थाना नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पिता राजकुमार पुत्र राम लखन निवासी कुसरात ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात नौ बजे बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान भोजन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि, संतोष ने गुस्से में आकर सामान फेंक दिया और पत्नी को मारने के लिए दौड़ा दिया, वह छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि, जब उन्होंने बेटे को समझाने का प्रयास किया तो उसने मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया और उन्हें लोहे के गेट से टकराकर बुरी तरह पीटा, जिससे उनके होंठ कट गए और आंख के पास गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी हगरा देवी को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि, बेटा मंगलवार सुबह फिर से घर पहुंचा और कुल्हाड़ी लेकर पत्नी को मारने के लिए दौड़ा, जिससे किसी तरह जान बचाई गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच में की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें