फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदरहा में 8590 बच्चों को पिलाई गई खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। विकास क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का संचालन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के नेतृत्व में कुल 91 बूथों पर अभियान चलाया गया। जिसमें 18,297 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के दौरान देर शाम तक 8,590 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

अभियान की निगरानी के लिए एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य मंदिर गायघाट का दौरा कर टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। बूथ कर्मचारियों ने बताया कि गायघाट केंद्र पर 500 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 81 बच्चों ने खुराक ली। इसके अतिरिक्त, मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वजहुल उलूम जिभियांव पर 42 और आरोग्य मंदिर जिभियांव बूथ पर 84 बच्चों को ड्राप पिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें