कबीर साहित्य सेवा संस्थान का चौदहवां स्थापना दिवस पर मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
बस्ती। कबीर साहित्य सेवा संस्थान का चौदहवां स्थापना दिवस रविवार को प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सामईन फारूकी ने कहा कि पिछले 13 वर्षों में संस्थान की ओर से सृजन के अनेक कार्य किए गए। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि कबीर साहित्य सेवा संस्थान महात्मा कबीर से प्रेरणा लेकर जन-जन को एकजुट करने का जो प्रयास कर रहा है वह आज की प्रमुख आवश्यकता है। डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, अनुरोध श्रीवास्तव, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, राहुल चौहान, दीपक सिंह, अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की विकास यात्रा में संस्थानों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर बीएन शुक्ल, नीरज वर्मा, सेराज अहमद, तौव्वाब अली, अहमद जावेद अंसारी, शाद अहमद शाद, मनोज पांडेय, सागर गोरखपुरी, मो मोईन, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद