फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना : 22 लाख का टेंडर निरस्त...फिर से निकाली गई निविदा

विज्ञापन
जलकल कार्यालय के पास ओवरहेड टैंक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में शुद्ध पेयजल के ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे। कई परियोजनाओं पर सहमति बनी। इसी बीच पूर्व में निकाली गई पेयजल संबंधित 22 लाख रुपये के टेंडर को खामियां बताकर निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते अब कार्य में फिर से इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में कई परियोजना पर काम चल रहा है। इसी में जलकल परिसर में ओवरहेड टैंक के जीर्णोद्धार, नई पाइपलाइन विस्तार, सबमर्सिबल और नलकूप की स्थापना की जानी है। इसके लिए एक माह पहले टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निविदा निकाली गई थी, मगर बताया गया कि निविदा के तय समय में जो आवेदन आए वह मानक पर नहीं थे। खामियां बताकर उसे नपाध्यक्ष के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया। अब फिर से उसी टेंडर को दोबारा निकाला गया है।
जानकारों का कहना है कि टेंडर किसी विशेष व्यक्ति को देने के लिए यह खेल हुआ है। इस खेल के चक्कर में शहरवासी परेशान हैं। हर घर पानी पहुंचाने के लिए शहर में पेयजल परियोजना पर कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत छह स्थानों पर ओवरहेड टैंक मरम्मत समेत अन्य कार्य प्रारंभ होना है। कई ट्यूबवेल का निर्माण होना है, तो कई पर कार्य चल रहा है। स्टेडियम कॉलोनी का नलकूप का ट्यूबवेल लगभग पूर्ण है। वहीं, जलकल की यह परियोजना फिर अधर में लटक गई है। कारण, टेंडर का निरस्त होना है।
विज्ञापन


कोट
टेंडर में तकनीकी खामियां थीं, नपाध्यक्ष के निर्देश पर उसे निरस्त कर दिया गया है। फिर से टेंडर निकाला गया है। मानक पर आने वाले आवेदकों की जांच की जाएगी। उसके बाद टेंडर फाइनल होगा।
विज्ञापन

-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें