फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में ड्रेस जलाई

Fri, 16 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया ब्लाक पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बृहस्पतिवार को ड्रेस जलाकर विरोध जताया। कप्तानगंज, कुदरहा, भानपुर, गौर, बभनान, बनकटी आदि ब्लॉक क्षेत्रों में 11वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मांगों पर सुनवाई नहीं होने से गुस्साई आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं ने ड्रेस जलाया। धरने पर बैठी कर्मियों ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। पल्स  पोलियो व हौसला पोषण अभियान का बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही गई। इस दौरान सावित्री तिवारी, नीतू ,कमला चौधरी, रेखा  वर्मा, रेवती त्रिपाठी,  प्रभावती शर्मा, मीना देवी, अनीता वर्मा, विमला देवी,  अंजू देवी, मंजू सिंह, मीरा सिंह, अनीता यादव, शीला मिश्रा,  हेमलता सिंह, अनुपम, पुष्पावती, हेमलता सिंह, रेशमा देवी आदि  शामिल रहीं। कुदरहा में धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सरला चौधरी यशोदा देवी, गिरजा देवी, दुर्गावती देवी, मुराती देवी, यामा वर्मा, किसलावती, पुष्पा सिंह, चन्द्रावती देवी, रीना पाल आदि मौजूद रहीं। बनकटी सीडीपीओ कार्यालय बरंडा पर भागमनी दुबे की अध्यक्षता में ताला बंदी कर प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी कर्मियों मांगे माने जाने तक सरकारी ड्रेस नहीं पहनने का संकल्प  लिया। इस दौरान विजय लक्ष्मी, माधुरी, सारदा मौर्य, सुधा, सूर्यमुखी, मालती,  मंदाकिनी, आरती, परमिला,  कंचन, गिरजा, रजिया वेगम, आशा, तिलका, जड़ावती,  नीलम आदि मौजूद रहीं । 

बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक परियोजना कार्यालय सहित गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटकता रहा। गौर ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह, उपाध्यक्ष ऊषा रानी, मंत्री पार्वती पाठक के नेतृत्व में कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संघ की कोषाध्यक्ष पूनम सिंह के अलावा सुनीता देवी, रीता सिंह, सावित्री श्रीवास्तव, मीना देवी, गीता पांडे, शैलेष कुमारी, श्यामा सिंह, चंद्रावती, पूनम, रुक्मिणी, सीता, कांति, उर्मिला, विमला, मनोज कुमारी सहित मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक बहादुरपुर ब्लॉक की अध्यक्ष विमला देवी के  नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मियों एंव सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान महामंत्री सुमन देवी, कोषाध्यक्ष निर्मला देवी, उषा देवी, मीना, मालती, विद्यावती, संगीता, राधिका, रामरती देवी, सुमित्रा, शान्ती चौधरी आदि उपस्थित रहे।  

दुबौलिया में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर चन्द्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, मीरा देवी, मीरा  आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें