फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुरुस्त होंगी नालियां और सड़कें रोशनी से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
द​क्षिण दरवाजा से करुआ बाबा को जाने वाली सड़क संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद की गलियां, सड़कें चमकेंगी। छूटी व क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो चुकी नालियों का भी जीर्णोद्धार होगा। आकर्षक स्ट्रीट लाइटें चौक-चौराहे से लेकर वार्डों में रोशनी फैलाएंगी। इसके लिए शासन से तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक सड़क बनेगी। नाली का निर्माण कराया जाएगा और इसी मार्ग पर डिजाइनिंग लाइट लगवाई जाएंगी। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा जाने में आमजन को जाम से जूझना पड़ता है। सड़क सकरी है। नवनिर्माण से मार्ग की दशा सुधरेगी। नगर विकास योजना के अंतर्गत कार्य होगा।
इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा स्थल तक सड़क निर्माण, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, पथ-प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था और 50 लाख की अतिरिक्त की लागत से नालाें को सुदृढ़ किया जाएगा। जिससे पुरानी बस्ती और मंगल बाजार को जलभराव से निजात भी मिलेगी। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका द्वारा आगणन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर के दक्षिण दरवाजा से करुवा बाबा तक आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और जन-सुविधाओं का विस्तार होगा। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि शासन के मंशानुरूप निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र शुरू कराया जाएगा। डीपीआर जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें