फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर पुलिस ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र के एक गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अपमान करने का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस की जांच में अजय कुमार निवासी बेलवरिया जंगल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जबकि दूसरा प्रकरण सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम एवं प्रधानमंत्री पर अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी करने से संबंधित है। इस मुद्दे पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी शशिकांत उर्फ भोला निवासी महापुरवा को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों के जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें