फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कच्चे नालों सेे जलनिकासी, कदम-कदम पर खतरा

विज्ञापन
तुर्कहिया होते हुए अमहट कुआनो तक खुला कच्चा नाला संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहरी क्षेत्र की जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने जल निगम के माध्यम से सीवर लाइन का प्रस्ताव वैसे तो पांच साल पहले तैयार किया था, मगर उस पर सहमति शासन स्तर पर नहीं बन सकी। मंजूरी न मिलने से यह कार्य लटक गया और अब मामला ठंडे बस्ते में भी चला गया है। इससे, शहरी जलनिकासी व्यवस्था क्षतिग्रस्त व कच्चे नाले के जरिये जैसे-तैसे की जा रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में छह पंपिंग स्टेशन के अलावा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाने की योजना थी। पालिका ने जमीन भी अधिग्रहण कर ली थी। इसके बाद जल निगम नगरीय ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। शहर में करीब 250 किलोमीटर नाली निर्माण के बावजूद कई मोहल्लों में पानी ठहरा रहता है।
वहीं बारिश के दिनों में कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। लोगों की मांग पर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आवाज पर पालिका ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पहल की थी। कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से शहर के पानी निकासी के लिए सीवर लाइन का प्रस्ताव तैयार कराया था। जल निगम ने शहरी क्षेत्र में करीब छह साल पहले सर्वे कराया था। सर्वे के अनुसार यहां करीब तीन सौ किलोमीटर सीवर लाइन डालने की जरूरत बताई गई थी। इसके लिए छह पंपिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना थी। प्रस्ताव के मुताबिक विशुनपुरवा, बेलवाडाड़ी, कटरा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन के निकट व जिला अस्पताल के पास पंपिंग स्टेशन स्थापित होना है। इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट चांदमारी पर लगाने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन

यहां शहर का गंदा पानी एकत्रित कर उसका ट्रीटमेंट करने की योजना थी। बताया गया कि इसके बाद इस पानी को सिंचाई के लिए अथवा कुआनो नदी में डाला जाता। पानी से निकलने वाले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाता। इसके लिए भी प्लांट स्थापित होगा।
शहर के कटरा निवासी अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महानगरों में सीवर लाइन के चलते जलनिकासी की समस्या नहीं है। मगर अपने शहर में ऐसा नहीं है। यदि सीवर लाइन डालने की योजना पर फिर से पहल हो तो पालिका में जलनिकासी समस्या और गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें