फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के साथ भारत नहीं आईं डॉ. रीता बरनवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप के साथ भारत नहीं आईं डॉ. रीता बरनवाल
विज्ञापन

दस दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वापस लौटी थीं अमेरिका
बहादुरपुर (बस्ती)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार से शुरू हुए भारत दौरे में साथ आने की सूची में शामिल वहां की परमाणु ऊर्जा प्रमुख (भारतीय मूल) की डॉ. रीता बरनवाल का दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया। मेरठ में रहने वाले रीता के चाचा डॉ. सुभाष चंद्र बरनवाल ने बताया कि रविवार शाम तीन बजे भतीजी से बात हुई तो उसने कहा कि वह प्रेसिडेंट के साथ इंडिया नहीं आ रही है।
विज्ञापन

रीता के चाचा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे में शामिल स्थलों का निरीक्षण करने के लिए 10 फरवरी को जो उच्च स्तरीय टीम भारत आई थी, उसमें वह भी शामिल थी। रीता ने टीम के साथ 10 फरवरी को आगरा का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि उनसे मुलाकात की इच्छा उस समय जताई तो उन्होंने कहा कि दस लोगों की टीम है। टीम को आगरा के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद तथा जयपुर भी जाना है। समय न होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाएगी। रीता के चाचा ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि अमेरिका के सहयोग से बनने वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संबंध में जल्द ही भारत आना होगा, तब मुलाकात होगी। बस्ती में रह रहे परिवार के अन्य लोगों को भी मेरठ बुला लेंगे, वहीं उनसे भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें